उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह नेगी (50) की चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान खराब स्वास्थ्य के कारण मौत हो गयी. जिसके बाद पिछले दिन निहाल सिंह नेगी का उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। निहाल सिंह नेगी 35 बटालियन आईटीबीपी महिडांडा उत्तरकाशी में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान निहाल सिंह नेगी ने तेज सिरदर्द की शिकायत की. जिस पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान निहाल सिंह नेगी की मौत हो गई।
डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि मौत का कारण ब्रेन हेमरेज है। निहाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उत्तरकाशी के श्रीकोट (बिष्ट पट्टी) चिन्यालीसौड़ यमुनोत्री विधानसभा के 20 फरवरी की शाम आईटीबीपी के वाहन से लाया गया. 21 फरवरी की शाम को बडेठी में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। निहाल सिंह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं।

