देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट के लिए पैसे देने की तैयारी है. समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर वार्षिक योजना तैयार की जा रही है, जिसमें प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट देने का प्रस्ताव है.
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में भी प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की बात कही गई है. इसी के तहत विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों को समय पर वार्षिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के लिए उपलब्ध टैबलेट का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया जाएगा।
केंद्र से मंजूरी मिलने पर प्रति शिक्षक 10 हजार रुपए टैबलेट के लिए दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इसके अलावा वार्षिक योजना में सोलर पैनल, नए स्कूल भवन, प्रयोगशाला आदि को भी शामिल किया जा रहा है. वार्षिक और पांच वर्ष की प्रस्तावित योजना तैयार कर 25 मार्च तक केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
समय पर योजना तैयार करने के निर्देश
मंगलवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वर्ष 2022-23 के वार्षिक कार्य योजना एवं बजट को लेकर विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में अधिकारियों को समय पर योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक व निदेशक स्तर तक के अधिकारी मौजूद रहे।
निजी और सरकारी स्कूलों में बहुत अंतर होता है, टैबलेट अच्छे काम आएगा जब बच्चों के पास भी वह चीज होगी, लेकिन कोविड में यह देखा गया है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास ऑनलाइन शिक्षा की कोई सुविधा नहीं है।

