ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM

इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर नीलकंठ मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. क्योंकि इस साल कोरोना का कहर बहुत कम है और ज्यादातर पाबंदियां सरकार ने भी हटा ली हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव भक्त कांवड़ लेकर नीलकंठ की ओर जाने लगे हैं.

नीलकंठ मंदिर में कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जलाभिषेक के दौरान, शिव भक्तों ने देश और दुनिया में अमन और शांति के लिए भगवान नीलकंठ से प्रार्थना भी की। शिव भक्तों ने बताया कि वे हर साल नीलकंठ मंदिर में अपनी मन्नत के लिए कांवड़ लेकर आते हैं। पिछले दो साल से वह कोरोना के चलते नीलकंठ मंदिर में दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाए।

इस बार नीलकंठ महादेव की कृपा से कोरोना का कहर बहुत कम है. सरकार की ओर से नियमों में ढील भी दी गई है। इसलिए हजारों की संख्या में शिव भक्त नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शिव भक्त कांवड़ लेकर नीलकंठ पहुंचते ही स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं.