रामनगर , PAHAAD NEWS TEAM
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी का प्रशिक्षण ले रही जिप्सी चालक महिलाओं की जिप्सी के सामने हाथी के आने से उनके दिल की धड़कन तेज हो गयी. प्रशिक्षण ले रहे जिप्सी चालक ने अपनी सूझबूझ से वाहन को पीछे किया , लेकिन हाथी जिप्सी दौड़ाता नजर आया। वहीं कुछ देर बाद हाथी खुद रास्ता छोड़कर दूसरी तरफ चला गया। हाथी के जंगल में जाते ही सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जोनों से अलग-अलग वीडियो सामने आते रहते हैं जो कई बार बेहद डराने वाले होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. आम तौर पर अगर हाथी किसी के वाहन के पीछे पड़ जाए तो अच्छे के पसीने छूटना तय है। इसी दौरान हाथी अचानक महिला जिप्सी चालकों के वाहन के सामने आ गया, हाथी को आक्रामक देखकर महिलाएं चिल्लाने लगी, लेकिन कुछ देर बाद हाथी खुद ही वहां से निकल गया.
इस दौरान हाथी जिप्सी के पीछे भागता नजर आया और जिप्सी चालक वाहन को पीछे की ओर दौड़ाता रहा, हाथी के जंगल में जाने के बाद सभी ने चैन की सांस ली. यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिला जिप्सी चालकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें जंगल सफारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला चालक पर्यटकों को जंगल सफारी में ला सकें और अपना रोजगार सृजित कर सकें।
आपको बता दें कि इससे पहले भी रामनगर के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथी ने पर्यटकों की जीप को दौड़ा दिया था. जिसका पर्यटकों ने वीडियो भी बनाया है। गनीमत रही कि घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

