उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
सुरक्षित हिमालय परियोजना के तहत इकोटूरिज्म कार्यक्रम की कार्यकारी संस्था स्वयं सहायता देहरादून की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से परियोजना से जुडे़ 14 गांव में कर रही जैव पर्यटन विकास समिति का गठन ।
गंगोत्री सिक्योर बहुउद्देशीय स्वायत सहकारिता के संयुक्त सचिव इकोटूरिज्म सन्दीप राणा ने कहा कि यह अभियान गिडारा बुग्याल के बेस कैम्प भंगेली गांव से शुरू किया गया है, जहां लोगों को गांव की संस्कृति और विरासत के साथ पर्यटन के क्षेत्र में आने वाले विकल्पों से अवगत कराया जाता है । इसे पर्यटकों के बीच कैसे पेश किया जा सकता है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र और स्वरोजगार का माध्यम बन सके।
सुरक्षित हिमालय परियोजना से जुड़े भंगेली, तिहार, हुर्री, भुक्की गांव में 28-2-2022 तक जैव पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है. जल्द ही अन्य 10 गांवों में भी कमेटी गठित की जाएगी।
सेल्फ सहायता संगठन देहरादून का उद्देश्य है कि लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार से जोड़ा जाए, लोगों का मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्र में पर्यटन के जो भी विकल्प हों, विशेषकर क्षेत्र की छोटी गाड़ी को विकसित किया जाए, मार्गों का विकास किया जाए। इन बुग्यालों को विकसित किया जाए ताकि पर्यटक इन बुग्यालों तक आसानी से पहुंच सकें, यह काम गांव के लोगों के बीच किया जा रहा है। इसका लाभ देखने को मिलेगा।

