देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को मतगणना स्थल पर 8 मार्च यानी आज तक की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं और अधोसंरचना कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही ईटीपीबीएस की गणना के लिए बनाई गई टेबल पर कम्प्यूटर व लैपटाप आदि की व्यवस्था को पूरा करने तथा इंटरनेट स्पीड, अन्य व्यवस्थाओं आदि को समय पर जांचने तथा वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना स्थल पर लगे विधानसभावार सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. जिला निर्वाचन अधिकारी आर राजेश कुमार ने 10 मार्च को मतगणना की सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।