देहरादून , पहाड़ समाचार टीम
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में चुनाव परिणाम को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात की. जोशी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा. वहीं इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि राज्य में सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे .
दरअसल, खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं. हालांकि बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. जिससे साफ है कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. ऐसे में सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तमाम मिथकों को तोड़ा जा रहा है और नया इतिहास बनाया जा रहा है.
हम यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाएंगे जो हमने संकल्प पत्र में कहा है। इसके लिए कमेटी ड्राफ्ट बनाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मैं सीएम रहूं या नहीं, लेकिन राज्य में सरकार बनने के साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. यूनिफॉर्म सिविल कोड सबके लिए समान होगी।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए नई भाजपा सरकार कमेटी बनाएगी. यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में एक समान कानून प्रदान करेगा, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। बता दें कि चुनाव से पहले सीएम धामी ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दी जाएगी.
यूनिफॉर्म सिविल कोड : यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ है कि भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून होना चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। समान नागरिक संहिता में, विवाह, तलाक और भूमि और संपत्ति के विभाजन में सभी धर्मों पर समान कानून लागू होता है। संघ नागरिक संहिता का अर्थ है एक निष्पक्ष कानून, जिसका किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

