धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार ने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को 4622 मतों से हराकर इस सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया। वहीं बीजेपी के बागी उम्मीदवार महावीर रांगण को 12 से ज्यादा वोटों से संतोष करना पड़ा.

धनोल्टी विधानसभा सीट इस बार इसलिए हॉट सीट बन गई क्योंकि बीजेपी ने पूर्व विधायक प्रीतम सिंह पवार को टिकट दिया था, जिससे नाराज होकर बीजेपी के महावीर रंगड ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था. लेकिन आखिरकार मोदी है तो मुमकिन है का फॉर्मूला काम कर गया और बीजेपी के प्रीतम सिंह पंवार ने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को चार हजार से ज्यादा वोटों से हराकर सीट जीत ली.

बीजेपी के प्रीतम सिंह पंवार को 22465, कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को 17843 और बीजेपी के बागी महावीर सिंह रंगड को 12562 वोट मिले. भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रखंड मुख्यालय थतूदे में जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. वहीं आम आदमी पार्टी के अमेंद्र बिष्ट को महज 1700 वोटों से संतोष करना पड़ा. इस सीट पर यूकेडी की उषा पंवार को 156 और निर्दलीय गौरव तिवारी को 388, जय नारायण को 210 वोट मिले जबकि नोटा को 640 वोट मिले।