मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
नगर पालिका परिषद स्वास्थ्य विभाग ने मसूरी झील की पहाड़ियों पर गंदगी पर संज्ञान लिया और वहां कीन, नगर पालिका व ठेकेदार के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया.
स्थानीय जनप्रतिनिधि राकेश रावत ने बताया था कि नगर पालिका द्वारा झील की हर साल सफाई की जानी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 4-5 साल से झील की सफाई नहीं हुई है, जिससे पानी के साथ झील में गंदगी का अंबार लगा हुआ है । ऐसे में नगर निगम प्रशासन व ठेकेदार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
बीते दिनों मसूरी झील और आसपास के इलाके में गंदगी व पहाड़ियों पर फेंके गये कचरे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जिस पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने संज्ञान लेते हुए सरोवर चलाने वाले ठेकेदार अमित को पूरे इलाके की सफाई करने का निर्देश दिया. जिस पर नगर पालिका के कर्मचारियों कीन संस्था व ठेकेदार ने सरोवर समेत आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया और पूरे क्षेत्र की सफाई की. इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि भविष्य में भी लगातार सफाई की जाए. क्योंकि यह एक पर्यटन क्षेत्र है और यहां बराबर साफ-सफाई होनी चाहिए।

