देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि हाल ही में प्रोटेम स्पीकर बने बंशीधर भगत को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। ऐसे में एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

बंशीधर भगत को दिल्ली बुलाया गया

अब भगत को दिल्ली बुलाने की वजह क्या है? इसके पीछे खास वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सियासी गलियारों में 80 के दशक से विधायक को मुख्यमंत्री बनाने की बात चल रही थी. बंशीधर भगत के अचानक दिल्ली चले जाने से इस चर्चा को बल मिला है। इस चुनाव में बीजेपी ने उत्तराखंड में 47 सीटों पर जीत हासिल की है. चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी ने सीएम चेहरा बनाया था, लेकिन चुनाव हारने के बाद सीएम पद को लेकर सवाल खड़े हो गए थे. इसके बाद से कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. वैसे आपको यहां एक बात बता दें कि बीजेपी ने सीएम पद को लेकर हमेशा से ही सस्पेंस बना रखा है. हर बार एक हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है. अब बंशीधर भगत जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना हुए, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया. उनके सीएम बनाए जाने की चर्चा भी शुरू हो गई है।