उत्तरकाशी, PAHAAD NEWS TEAM

होली के दिन भागीरथी नदी में दो युवक अलग-अलग जगह नदी में डूब गए. सूचना मिलने पर पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में बचाव कार्य शुरू किया. जिसमें एक युवक का शव देर रात बरामद किया गया, जबकि एक अन्य युवक का शव आज बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के बाद गंगा भागीरथी में अलग-अलग जगहों पर नहाने गए थे, जहां नदी में डूब गए.

आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के अठाली गांव निवासी अजय गुसाई (23) पुत्र भगवान सिंह बीते दिन होली खेलकर भागीरथी नदी में नहाने गए थे. इस दौरान अचानक युवक का पैर फिसल गया। जिसके बाद वह नदी में डूब गया। वहीं दूसरी घटना इंद्रावती नदी में मानपुर किशनपुर गेंडा पुल के पास हुई। यहां एक युवक नदी में डूब गया। युवक की पहचान ग्राम धराली हाल बड़ेथी निवासी राजा (24) के रूप में हुई है। वहीं, काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों घटनाएं होली के दिन हुई थीं. जहां दोनों युवक गंगा भागीरथी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय उनके दोनों पैर फिसल गए और वे नदी में डूब गए। वहीं, रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं.