देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई. इस मौके पर कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई।
राजभवन में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने आज पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई।
जानिए कौन है प्रोटेम स्पीकर: आमतौर पर प्रोटेम स्पीकर का काम नए सदस्यों को शपथ दिलाना और स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) का चुनाव करना होता है। आमतौर पर सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। सबसे वरिष्ठ विधायकों के नाम विधानसभा सचिवालय द्वारा राज्यपाल को भेजे जाते हैं और राज्यपाल उनमें से एक वरिष्ठतम विधायक को चुनता है। किसे चुनना है यह राज्यपाल का विशेषाधिकार है।
कौन हैं बंशीधर भगत: बंशीधर भगत अब तक सात बार विधायक बन चुके हैं। वर्ष 1991 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा में नैनीताल से विधायक चुने गए। फिर 1993 में दूसरी बार और 1996 में तीसरी बार नैनीताल से विधायक बने। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री, पहाड़ी विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
वर्ष 2000 में राज्य के गठन के बाद, वह उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री थे। साल 2007 में वे हल्द्वानी विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने। उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया था। इसके बाद 2012 में परिसीमन के बाद उन्होंने फिर से कालाढूंगी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस बार भी सातवीं बार कालाढूंगी से जीत हासिल की है.

