मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी मेरठ में भारतीय सेना के सिपाही के पद पर तैनात थे। गणेश जोशी ने 1976 से 1983 तक भारतीय सेना में एक सैनिक के रूप में सेवा की। वर्तमान में वे कालिदास रोड, देहरादून स्थित एक आवास में रहते हैं।

गणेश जोशी ने पिछले एक दशक में उत्तराखंड की राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। गणेश जोशी इस समय उत्तराखंड की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा बन गए हैं। 2021 में कैबिनेट विस्तार में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया, लेकिन गणेश जोशी का यह राजनीतिक सफर इतना आसान नहीं रहा. दरअसल, गणेश जोशी ने भारतीय सेना के एक जवान से लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है, लेकिन इस बीच उन्हें एक बड़े राजनीतिक संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्तराखंड में 2022 के चुनाव को लेकर शंखनाद हुआ था । जिसमें बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया था . जिस पर वे खड़े उतरे।

गढ़वाल रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे , बीमारी के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। यहां उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के सिपाही के पद पर तैनात थे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के गणेश जोशी का बचपन मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में बीता। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। अपने पिता की तरह गणेश जोशी ने भी देश सेवा की भावना से गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में सिपाही के रूप में सेवा की। 1983 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद भाजपा में शामिल हुए गणेश जोशी

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद, गणेश जोशी 1984 में भाजपा में शामिल हो गए और विभिन्न पदों पर काम किया। 1985 में वे देहरादून भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव और 1989 में उपाध्यक्ष बने। 1994 में, गणेश जोशी देहरादून शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। इसके बाद 1996 से 1998 तक वे गढ़वाल मंडल (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रभारी रहे। वहीं 1998 से 2000 तक देहरादून भाजपा के सचिव और 2000 से 2002 तक जिला महासचिव रहे।

2007 में पहली बार राजपुर सीट से विधायक बने गणेश जोशी, 2012 , 2017 और 2022 में मसूरी से विधानसभा पहुंचे

गणेश जोशी पहली बार 2007 के विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट से विधायक चुने गए थे। 2009 में वे उत्तराखंड विधान सभा की आवास समिति के मनोनीत अध्यक्ष बने। इसके बाद 2012 और 2017 में देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के गणेश जोशी विधायक चुने गए थे। उन्होंने दो बार के कांग्रेस विधायक जोत सिंह को हराया। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी को 28097 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को 18321 वोट मिले थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी इस सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए थे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की गोदावरी थापा को हराया। इस चुनाव में गणेश जोशी को 48322 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को 29245 वोट मिले थे . 2022 के चुनाव में जोशी ने गोदावरी थापली को 15,325 मतों से हराया है।

राजनीतिक गतिविधियां

1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल और गिरफ्तार।
देहरादून के डीआईजी परिसर में 3 अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड आंदोलन के दौरान घायल हो गए।
16 दिसंबर 1994 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में घायल और गिरफ्तार किए गए, उन्हें 27 दिनों के लिए बरेली सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

गणोश जोशी का भाजपा में कॅरियर

1984 में एक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव, देहरादून (1985-89)
उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून (1989-92)
अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, देहरादून शहर (1994-96)
मंडल प्रभाती, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गढ़वाल मंडल (1996-98)
सचिव भाजपा, देहरादून (1998-2000)
जिला महासचिव, भाजपा, देहरादून महानगर (2000-2002)
2009 में उत्तराखंड विधानसभा की आवास समिति के नामित अध्यक्ष।

इसी प्रकार सड़क, पानी, बिजली आदि विभिन्न समस्याओं के खिलाफ समय-समय पर तत्कालीन सरकार के खिलाफ जर्बदस्त आन्दोलन किये। इसके अतिरिक्त आप कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं-

  1. संरक्षक, अखिल गढ़वाल सभा, देहरादून।
  2. संरक्षक, कुर्मांचल सांस्कृतिक परिशद्, देहरादून।
  3. संरक्षक, इलेवन स्टार स्पोर्टस क्लब, देहरादून।
  4. संरक्षक, अनइम्पलायमेंट अपैं्रटिस एसोसिऐशन, देहरादून।
  5. संरक्षक, विक्रम टैम्पो एसोसिएशन, देहरादून।
  6. संरक्षक, जीप कमाण्डर एसोसिएशन।
  7. संरक्षक, पर्वतीय निर्बल ग्रामीण कल्याण समिति(रजी0), देहरादून।
  8. पूर्व सदस्य, मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण, देहरादून(1998-2000)।
  9. पूर्व सदस्य, दूर संचार विभाग सलाहकार समिति, देहरादून(1998-2002)।
  10. वर्ष 2007 से राजपुर विधानसभा से प्रथम बार निर्वाचित हुये।
  11. वर्ष 2012 में पुनः मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से विजयी होकर सेमाजसेवा के प्रति अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करते आ रहे हैं।