राजीव डोभाल ,नैनबाग , पहाड़ समाचार टीम
धनोल्टी से विधायक प्रीतम सिंह पवांर के विधायक बनने के बाद पहली बार नैनबाग क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर उनके द्वारा नैनबाग जौनपुर की देव तुल्य जनमानस का आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा नैनबाग क्षेत्र के जाखधार, श्रीकोट, पंतवाड़ी,मौगी, केम्प्टी , भ्रमण कर उन्होंने लोगों का भाजपा पक्ष में वोट डालने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं और अन्य क्षेत्र हित में जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार कर हर जाति धर्म वर्ग के व्यक्ति को उसका सीधा लाभ मिल सके। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश नौटियाल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह पंवार, पूर्व प्रमुख जौनपुर रेशा नौटियाल, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जय द्वार मोर सिंह पवार, पूर्व प्रधान मरोड़ संजय नौटियाल, जयवीर पवार, मयंक बिजलवान, मनोज पवार, राधे बिजलवान, उद्यान पंडित कुंदन सिंह पंवार, पंचायत सदस्य खैराड़ विजेंद्र कवि, दीवान सिंह रावत, रणवीर रावत, धीरेंद्र पवार, मनोज पवार, अजीत कांबोज, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला, आदि मौजूद थे।

