देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

मार्च का महीना खत्म होने को है। अप्रैल शुरू होने को हैं। 1 अप्रैल 2022 से नया वित्तीय वर्ष भी शुरू हो रहा है। ऐसे में अप्रैल में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जी हां, 1 अप्रैल से पीएफ अकाउंट से लेकर जीएसटी तक के नियम बदल जाएंगे। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ने वाला है। जानिए, 1 अप्रैल, 2022 से कौन सी चीजें बदलने जा रही हैं, जिनका असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है।

म्यूचुअल फंड में अब ऐसे होगा भुगतान

1 अप्रैल 2022 से म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े नियम भी बदल रहे हैं. एक अप्रैल से म्यूचुअल फंड में चेक, बैंक ड्राफ्ट या किसी अन्य माध्यम से भुगतान नहीं किया जाएगा। म्यूचुअल फंड में भुगतान सिर्फ यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए ही किया जा सकता है।

दवाओं का खर्चा होगा ज्यादा
1 अप्रैल, 2022 नए वित्तीय वर्ष में आम आदमी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि अप्रैल से इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दवाओं के दाम. पेन किलर, एंटीबायोटिक्स, एंटी-वायरस जैसी कई दवाओं के दामों में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 800 जरूरी दवाओं के दाम बढ़ रहे हैं।

पीएफ खाते पर टैक्स
पीएफ खाते पर 1 अप्रैल 2022 से टैक्स लगेगा। दरअसल, 1 अप्रैल 2022 से पीएफ खाते को दो भागों में बांटा जाएगा। दरअसल, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर नियम 2021 (25वां संशोधन) लागू कर रहा है। इसके तहत पीएफ खाते को दो भागों में बांटा जा रहा है। जिसके मुताबिक ईपीएफ खाते में 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री होगा. लेकिन अगर पीएफ अंशदान इससे ऊपर है, तो ब्याज आय पर कर लगेगा।

क्रिप्टो आय पर कर
क्रिप्टो करेंसी से होने वाली कमाई पर 1 अप्रैल 2022 से टैक्स लगेगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए साफ किया था कि नए वित्त वर्ष में सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट या क्रिप्टो एसेट पर 30 प्रतिशत तक टैक्स लगेगा। यानी क्रिप्टो एसेट बेचने पर होने वाले मुनाफा का 30 फीसदी निवेशक को टैक्स के तौर पर चुकाना होगा।

डाकघर से नहीं मिलेगा कैश
डाकघर की मासिक आय योजना 1 अप्रैल 2022 से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना से मासिक आय नकद में नहीं मिलेगी। अब इसे सीधे सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए डाकघर बचत खाते को बचत खाते से जोड़ना होगा।

बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम
एलपीजी की कीमत हर महीने की पहली तारीख को बदलती है। ऐसे में 1 अप्रैल 2022 को भी गैस की कीमत में बदलाव हो सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि एलपीजी की कीमत भी पहली से बढ़ सकती है।

एक्सिस बैंक के नियमों में बदलाव

1 अप्रैल, 2022 से एक्सिस बैंक के वेतन या बचत खाते के नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं। सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस 10 हजार से बढ़ाकर 12000 किया जाएगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक ने फ्री कैश ट्रांजैक्शन की तय लिमिट को भी चार फ्री ट्रांजैक्शन यानी 1.5 लाख रुपये में बदल दिया है।

ई-चालान का नियम बदलें
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने जीएसटी के तहत ई-चालान जारी करने की टर्नओवर सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दी है।