मंत्री गणेश जोशी ने सीजन की तैयारियों को लेकर ली बैठक, 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
नगर निगम सभागार में पर्यटन सीजन की व्यवस्था को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने बैठक कर सभी संबंधित विभागों को कडे शब्दों में निर्देश दिए कि सीजन शुरू होने के कारण सभी काम 15 दिन में पूरा कर लें. . अगर कोई विभाग लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर सभागार में हुई बैठक में उन्होंने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं, उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वे सभी कार्य 15 दिन में पूरा करें और मालरोड को जल्द से जल्द मरम्मत कर खोल दें । इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी घेराबंदी कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों को बताया गया कि मसूरी में कई इलाकों में पानी की समस्या है, लेकिन विभाग नहीं सुनता. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को यहीं रुककर व्यवस्था करने को कहा, वहीं उन्होंने कहा कि बालाहिसार में पिछले 15 दिनों से लोगों को पानी नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लंढौर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उधर, मंत्री गणेश जोशी स्वास्थ्य विभाग पर बिफर गये व कहा कि सेंटमेरी में आउट डोर पर कोई डॉक्टर नहीं बैठने की लगातार शिकायत हो रही है और उन्होंने सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल को भेजा तो आउट डोर बंद था . जबकि वहीं वह स्वयं डेढ बजे गये तब भी बंद था । इस पर उन्होंने वहां तैनात डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई और एसडीएम से उनका वेतन रोकने को कहा. और सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि यहां पर किसी दूसरे चिकित्सक की नियुक्ति की जाय . उप जिला अस्पताल में देर से आने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए ।
पुलिस विभाग पर भी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे शहर में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है, इसमें सुधार किया जाए, गांधी चौक सहित लंढौर रोड पर टैक्सी स्कूटियों को हटाया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही सीजन के लिए अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की जाए। उन्होंने एमडीडीए के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरे मसूरी में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है तो आपका विभाग क्या कर रहा है, उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों को रोका जाए. मंत्री गणेश जोशी ने भी मसूरी में वन टाइम सेटेलमेंट को जल्द से जल्द लागू करने की बात कही और मसूरी में निजी संपत्तियों का सीमांकन और सर्वेक्षण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सुझाव दिया कि जो टेपों ट्रेवलर्स आते है उन्हें किंक्रेग पर रोका जाय व वहां पर टैक्सी यूनियन एक कार्यालय बनाये ताकि वहां से पर्यटकों को टैक्सी से लाया जा सके, रोडो के किनारे बिल्डिंग मटीरियल को हटाया जाय, लाइब्रेरी चौक व लंढौर मार्ग से स्कूटियों को हटाया जाय । वहीं, मंत्री गणेश जोशी ने एनएच के अधिकारियों को सड़क किनारे मलवा के ढेर को हटाने और सड़क को ठीक करने को कहा. इस मौके पर एसडीएम ने नरेश दुर्गापाल को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जल्द से जल्द बैठक बुलाने और आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए काम करने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो.
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवााल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सभासद अरविन्द सेमवाल, सतीश ढोंडियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अरविंद सेमवाल, डीएफओं कहकशां नसीम, पालिका ईओ यूडी तिवाड़ी, पालिका के सभासद, व पुलिस, लोनिवि, एनएच, जल संसथान, पेयजल निगम, बिजली विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

