देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

प्रधानमंत्री आवास योजना को 31 मार्च 2022 से बढ़ा दिया गया है. इस योजना को भारत सरकार ने 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. वहीं राज्य सरकार ने राज्य में अटल आवास निर्माण योजना के तहत बजट बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.

उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने अटल आवास योजना के तहत बजट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्र में ₹38,000 और मैदानी क्षेत्र में ₹35,000 का बजट बनाया गया है। समाज कल्याण मंत्री ने इसे अपर्याप्त बताते हुए अधिकारियों को यह राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत अधिकारियों को राशि बढ़ाकर ₹1,20,000 करने को कहा गया है।

वहीं आदिवासी कल्याण योजना में भी कुछ सुधार की जरूरत बताई गई है. इसमें आदिवासी क्षेत्रों में स्कूलों के पास छात्रावास बनाने के निर्देश दिए गए हैं. उधर, भारत सरकार ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का समय बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, इस योजना की समय सीमा 31 मार्च 2022 थी, जिसे अब 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।