मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

धनौल्टी रोड पर मसराना के पास शनिवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में जहां बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार बीच सड़क पर पलट गई. राहगीरों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी कोटवाला गिरीश चंद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मसूरी उप जिला अस्पताल भिजवाया. इस हादसे में बाइक सवार को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि कार सवार को मामूली चोटें आई हैं.

कोटवाला गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि कार सवार व्यक्ति धनौल्टी से मसूरी वापस लौट रहा था कि तभी सामने आ रहे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार को भी काफी चोटें आई हैं।

वहीं बाइक से टकराने के बाद कार सवार ने भी नियंत्रण खो दिया और कार बीच सड़क पर पलट गई. गनीमत रही कि कार सवार को मामूली चोट आई। बाइक सवार का नाम मलंन्त मेहर निवासी मोरधा भवान है, जिसका मसूरी उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।