उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

गंगोत्री हाईवे पर देविधार के पास एक ट्रक पलट गया. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की पहचान टिहरी गढ़वाल के कोरदी निवासी वीरपाल सिंह पुत्र नक्शा सिंह के रूप में हुई है.

आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक धरासू से देविधार की ओर आ रहा था, तभी वह देविधार के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला गया.

शव की पहचान टिहरी गढ़वाल के कोरदी निवासी वीरपाल सिंह पुत्र नक्शा सिंह के रूप में हुई है.गंगोत्री हाईवे पर देविधार के पास एक ट्रक पलट गया. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।