मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

आम बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नवीन प्रवेश महोत्सव 2022 रैली निकाली। ताकि हर बच्चा स्कूल जा सके और अपना करियर बना सके। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली। जो स्कूल से मॉल रोड तक गयी , जिसमें छात्राओं ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और स्कूल जाने का आह्वान किया. इस मौके पर शिक्षक विजय लक्ष्मी ने कहा कि वर्ष 2022 का शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और नए दाखिले शुरू हो गए हैं. ऐसे में हर बच्चे को जागरूक किया जा रहा है कि वह शिक्षा ग्रहण करे. उन्होंने कहा कि वह रैली के माध्यम से संदेश दे रहे हैं कि कोई भी बच्चा घर में न रहे. हर बच्चा अनपढ़ न हो, सब साक्षर हो, हर बच्चे को स्कूल की सुविधा मिले और उसका भविष्य निर्माण हो और हर बच्चे को बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता। यह रैली विशेष रूप से लड़कियों के लिए है क्योंकि मसूरी गर्ल्स लड़कियों का स्कूल है। रैली में आह्वान किया गया कि नए सत्र में हर बच्चा स्कूलों में प्रवेश ले। इस मौके पर रैली में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर भी थे। इस मौके पर शिक्षिका उषा पंवार, संगीता समेत स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।