टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
अज्ञात वाहन ने डोबरा चांठी पुल पर एक कार को टक्कर मार दी. कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया . वहीं, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया .
बताया जा रहा है कि एक आल्टो 800 कार प्रतापनगर से डोबरा चांठी पुल से टिहरी जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में कार सवार गोपाल चमोली, सतेंद्र नेगी और उपेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल नई टिहरी, बौराड़ी भिजवाया. वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को पुल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
एक आल्टो 800 कार प्रतापनगर से डोबरा चांठी पुल से टिहरी जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में कार सवार गोपाल चमोली, सतेंद्र नेगी और उपेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

