मसूरी, पहाड़ समाचार टीम
वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों के आने से पहाड़ों की रानी मसूरी में पूरे शहर में जाम लग रहा है. लेकिन तीन माह पूर्व नवनिर्मित पार्किंग आवंटन नहीं होने के कारण अभी भी खाली पड़ी है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी से देहरादून जाने वाला मार्ग दिन भर जाम लगा रहा। वहीं, शाम को यह और लंबा हो गया और तीन से पांच किमी तक सड़क जाम रही। इतना ही नहीं माल रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
पर्यटन नगरी में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण मसूरी खचाखच भर गया तो पर्यटक घंटों जाम से जूझने को मजबूर रहे। मसूरी में पार्किंग की समस्या के कारण यह दिन ब दिन नासूर बनता जा रहा है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुबह से ही करीब तीन किमी तक जाम लगा रहा, जो शाम तक पांच किमी से अधिक हो गया। जबकि गांधी चौक, पिक्चर पैलेस चौक पर दिन भर जाम खोलने में पुलिस पसीना बहाती रही. यही हाल माल रोड का भी था। इसके अलावा केम्पटी रोड, मलिंगार चौक, लंढौर के घटाघर समेत अन्य संपर्क मार्गों पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। ज्ञात हो कि मसूरी में पार्किंग की लगातार बढ़ती समस्या से निजात पाने के लिए देहरादून से मसूरी तक रोपवे बनाने की तैयारी की जा रही है, वहीं आने वाले समय में गजि बैंड के समीप कार्ट मेकंजी रोड से कैम्पटी तक सुरंग बनाने का kam प्रस्ताव है. लेकिन कब बनेगा इसका फायदा तो पता चलेगा, लेकिन मसूरी में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो पार्किंग लॉट बनवाए गए, जिनका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार महीने पहले किया था, जिसमें किंक्रेग में और टाउन हॉल के बेसमेंट में 212 वाहन खड़े थे। लेकिन अब तक इन पार्किंग को शुरू नहीं किया गया और सैलानी जाम से जूझने को मजबूर हो रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि चार महीने पहले दिसंबर में पार्किंग का उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब तक यह पार्किंग खाली पड़ी है क्योंकि इसे आवंटित नहीं किया गया है। ऐसे में पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। जबकि नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नगर विकास विभाग, एमडीडीए से टाउनहॉल पार्किंग शुरू करने की मांग की थी, लेकिन उसके बाद भी यह पार्किंग अभी तक नहीं दी गई है.

