मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
बैसाखी पर्व के तहत गांधी चौक पर 322वें खालसा साधना दिवस पर खालसा एड इंडिया द्वारा पांच सौ से अधिक लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया. ताकि वे गौरवान्वित महसूस करें।
खालसा एड इंडिया के सदस्यों ने 322वें खालसा साधना दिवस और बैसाखी के पर्व पर गांधी चौक पर पांच सौ से अधिक लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. पर्यटकों ने भी बड़ी संख्या में पगड़ी बंधवाई ।
इस अवसर पर तनमीत खालसा ने बताया कि पगड़ी सम्मान का प्रतीक है और इसे पहनने से सभी एक जैसे दिखते हैं, जिसका संदेश है कि भारत में किसी भी धर्म का हर व्यक्ति समान है. उन्होंने कहा कि बैसाखी पर्व के तहत पूरे देश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और देश के 35 शहरों में पगड़ी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसे पहनकर व्यक्ति गौरवान्वित महसूस करता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने पगड़ी पहनकर मौके पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई . इस अवसर पर खालसा एड इंडिया जगप्रीत सिंह, करन सिंह, हरजोत सिंह, अमरजीत सिंह, तनमीत खालसा समेत दर्जन भर सदस्य मौजूद थे, जो लोगों को पगड़ी बांध रहे थे.

