मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के तहत, 18 अप्रैल 2022 को जनपद देहरादून के मसूरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया । ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंर्तगत छात्र-छात्राओं व गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया । जिससे मसूरी चमकेगा।

अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस तरह की पहल प्रदेश भर के लोगों में जागरूकता लाएगी। इसी तरह के स्वच्छता अभियान की व्यवस्था करने के लिए हम उत्तराखंड के आसपास के अधिक से अधिक क्षेत्रों में निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के तहत, 18 अप्रैल 2022 को जनपद देहरादून के मसूरी क्षेत्र में साफ़ सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही यहाँ पर आने वाले लोगों को पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक, पोलीथीन एवं अन्य कूड़ा ना फैलाये जाने हेतु जागरूक किया गया। और सब अपनी सेल्फी भी भेजे .

इस अवसर पर महामंत्री कुशाल राणा और अध्य्क्ष मोहन पेटवाल ने सभी लोगो को इस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है और बोले स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत 18 अप्रैल 2022 को अपने अपने क्षेत्रों में स्वछता अभियान चलाकर सफाई करें।

इस अवसर पर अरविन्द सेमवाल मनोनित सभासद, सतीश ढिंडियाल आदि लोग मौजुद रहे।