मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

इनरव्हील क्लब मसूरी ने एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया .

एक सादे समारोह में इनरव्हील क्लब मसूरी ने एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया। इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर युवती को बधाई दी और उसके सुखद जीवन की कामना की।

इनरव्हील क्लब ने कुलड़ी के होटल होराइजन में आयोजित एक समारोह के तहत जौनपुर विकासखंड की एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान दिया. जिसमें राशन आटा, दाल चावल, चीनी, चाय पत्ती, रिफाइंड आयल, मसाले, दालें, श्रृगार का सामान, साड़ियां, सूट, कुर्ती, नाइट सूट, जेंटस कमीज पेंट का कपड़ा, स्वेटर, जैकेट, डबल बैड कंबल, डबल बैड कवर, व बैड सीट, डिनर सेट, प्रेस, कुकर सहित अन्य बर्तन, दीवार घड़ी सहित सजावट का सामान और 21 सौ रुपये शगुन के रूप में दिए गए। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी संघल ने बताया कि इनरव्हील समाज के जरूरतमंदों के लिए कई प्रोजेक्ट करता है लेकिन गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान मुहैया कराने का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. है। जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरजा पांधी, शशि मित्तल, रीना माथुर, व प्रभा अग्रवाल उपस्थित थी