टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
सात साल के बच्चे को मारने वाले गुलदार को टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित अखोड़ी गांव में ढेर कर दिया गया है. यहां वन विभाग ने निशानेबाजों की दो टीमों को तैनात किया था।
दो दिन पूर्व शादी समारोह से लौट रहे सात वर्षीय बालक को गुलदार आंगन से उठा ले गया था । बाद में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सोमवार को वन विभाग की ओर से दो टीमों को तैनात किया गया था। जिनमें निशानेबाज भी थे। मंगलवार को आदमखोर घोषित गुलदार की वन विभाग की टीम के शूटर की गोली से मौत हो गई . सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं थी, शाम को अंधेरा होने से लोगों में भय व्याप्त था, जंगलों में आग लगने से गुलदार और अन्य जंगली जानवर आबादी के करीब पहुंच रहे थे. इस बीच सात साल के बच्चे की हत्या से पूरे इलाके के लोग दहशत के माहौल में जी रहे थे. घटना के बाद से यहां टीमें लगातार गश्त कर रही थीं, जबकि शाम के समय ग्रामीण अपने घरों में कैद हो रहे थे.

