मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

लोगों को आवाजाही में समस्याएं आ रही हैं. ऐसे में लोग सिटी बस को दोबारा संचालित करने की मांग कर रहे हैं. मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर सिटी बस को दोबारा चलाने की मांग की है

जब पहाड़ न्यूज टीम ने रजत अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पचास लाख रुपय से ज्यादा खर्च कर 2 सिटी बसों को खरीदा गया था व पूर्व में संचालन भी किया गया था ।लाखों की लागत से खरीदी की एक बस लाइब्रेरी किनक्रैग रोड पर पिछ्ले 3 साल से खडी है व नगर पालिका द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

दूसरी ओर, एक बस का संचालन किया जा रहा था पर पिछ्ले कई दिनों से इस एक बस का संचालन भी रोक दिया गया है। इस संचालन के रुकने से झरिपानी, बार्लोगंज, इन्दिरा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, हैप्पी वेली, हाथी पांव आदि की जनता व स्थानिये नागरिकों को शहर में आने जाने हेतु बहुत अधिक कठिनाई हो रही है। कहीं बच्चों को स्कूल जाना है, किसी को काम करने के लिये, नौकरी पर जाने के लिये, किसी को बैंक, पोस्ट ऑफ़िस, कचहरी, नगर पालिका या फिर किसी अन्य कार्य के लिये मसूरी आना जाना पड्ता है, वह सभी नागरिक आज लाचार हैं। नगर पालिका द्वारा करीब 50 लाख रुपय खर्च करके ये दो बस खरीदी थी, इन बसों को उपयोग में ना आना जनता के पैसों का दुरुपयोग है व जनता के साथ नाइंसाफ़ी है ।

अगर नगर पालिका सिटी बस सर्विस का संचालन समान्नित नागरिक के लिये अगले 15 दिन में शुरु नहीं किया जाता तो आगमी 05.05.2022 को बार्लोगंज, सन्त जॉर्ज कॉलेज के गेट के सामने, मसूरी की सभ्रांत जनता के साथ विरोध प्रदर्शन व धरना देंगे।

इस अवसर पर रजत अग्रवाल, नागेन्द्र उनियाल, अधिवक्ता व व्यापारी अरुण गोयल आदि लोग उपस्थित थे .