मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महासचिव अनीता सक्सेना ने मुख्यमंत्री जनता दरबार को ज्ञापन देकर मसूरी में राजकीय सेंट मेरी अस्पताल खुलवाने की मांग की और इसे जल्द से जल्द पर्यटकों और आम जनता के लिए खोलने की मांग की. मसूरी के बंद पड़े राजकीय सेंटमेरी अस्पताल को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महासचिव अनीता सक्सेना ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में खोलने की मांग की. उन्होंने ज्ञापन में कहा कि मसूरी एक पर्यटन स्थल है और इस मौसम में पर्यटकों के बीमार होने और दुर्घटनाएं होने की घटनाएं होती हैं, ऐसे समय यह अस्पताल शहर के बीच में है लेकिन इसे बंद कर दिया गया है. उन्होंने ज्ञापन में कहा कि इससे पहले जब वे भाजपा मंडल अध्यक्ष थीं तो वर्ष 2006-07 में भी इस अस्पताल को बंद कर दिया गया था, जिस पर विरोध के बाद अस्पताल खोला गया था. उन्होंने ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के तहत मसूरी गोलीबारी की घटना में सभी घायलों का यहां इलाज किया गया था, लेकिन अब भवन जर्जर होने के कारण अस्पताल को बंद कर दिया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सेटमेरी को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के रूप में जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके.