विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून पुलिस के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान लांघा रोड स्थित ईंट भट्ठे के गेट के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि शादाब गांव ताजपुरा थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.इसी कड़ी में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

