नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM
विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा ज्वॉइन करने वाले सरीता रावत को नैनबाग मण्डल में मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है। नेनबाग मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह रमोला ने इनकी नियुक्ति की है, सरिता के साथ साथ ओर लोगो को भी मण्डल में जिम्मेवारी सौंपी गई है
सरीता ने बताया पार्टी मुझे भाजपा नैनबाग मंडल मै उपाध्यक्ष पद का दायित्व देने के लिए मै अपने मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह रमोला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला व प्रदेश नेतृत्व की आभारी हूँ आपने मुझे संगठन मै महत्वपुर्ण जिम्मेदारी दी है संगठन द्वारा मुझपर जो विश्वाश जताया गया है मै पूर्ण रूप से भाजपा संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करूंगी मेरे साथ नवनियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई और सुभकामनाएँ
इससे पूर्व श्रीमति रावत कांग्रेस में थी और उन्होंने सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव भी लड़ा था, मूल रूप केम्प्टी के निकट घंडियाला गांव की रहने वाली है और इससे पहले ग्राम प्रधान भी रह चुकी है ।

