मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कीन संस्था की ओर से मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया। जिसे निस्तारण के लिए नगर परिषद को सौंप दिया गया। विश्व पृथ्वी दिवस पर कीन संस्थान ने नगर पालिका के सहयोग से झड़ीपानी व मालरोड से सटे वार्ड नंबर 8 में स्वच्छता अभियान चलाया. जिसमें कीन के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सफाई अभियान में हिस्सा लिया. कीन के सुनील पंवार ने स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर कीन ने स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें वार्ड संख्या 8 के हावर्ड होटल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सभी प्रकार का कचरा एकत्र किया गया. इस क्षेत्र से करीब पांच सौ किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान में कीन के मैनेजर अशोक कुमार के साथ सुपरवाइजर विक्रम, शुभम, विपिन, निधि, मीना, शारदा, एमएसडब्लयू संजीव,सन्नी, वरूण, सुमन, सुनीता, फूलवती, राजबाला, माया, मंजू, बबीता, रजनी, व जिया आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कीन संस्था द्वारा झड़ीपानी क्षेत्र में दूसरा सफाई अभियान चलाया गया और भारी मात्रा में कचरा एकत्र किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सुरेश थपलियाल, कीन सुपरवाइजर अनिल कुमार, अजीत, श्वेता, नीलम, कमल, जेबा, अमरीन, एमएसडब्ल्यू टीम में रीता, बबीता, सुमन, लक्ष्मी,विमलेश, वीना, कृपाल, व मदन आदि मौजूद थे.

