मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पानी की आपूर्ति नहीं होने से कैमल्स बैक रोड के रूकमणी निवास क्षेत्र के रहवासियों में आक्रोश है, जिसके तहत स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता टीएस रावत को पानी न मिलने की समस्या से अवगत कराया । स्थानीय निवासी सुलोचना रावत, विजया चौहान, विनीता पंवार, अमन चौहान, व राहुल चौहान ने बताया कि कैमल्स बैक रोड स्थित रूकमणी निवास क्षेत्र में स्थानीय लोग पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से पानी दूसरे व तीसरे दिन आता है और वह भी बहुत कम आता है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि पहले इस इलाके में सुबह-शाम पानी आता था, लेकिन अब पानी एक बार में भी नहीं आता है तो किसी के घर में आता है, किसी के घर नहीं आता. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने क्षेत्रीय जल संस्थान के कर्मचारियों से बात कर समस्या की जानकारी ली. उन्होंने रूकमणी निवास क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा. क्योंकि उनके क्षेत्र में दो बार पानी आता है, जबकि शहर के अन्य इलाकों में एक बार में ही पानी उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे कि पानी की समस्या क्यों है. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी।