मसूरी ,पहाड़ न्यूज़ टीम

मुख्य कैम्पटी फॉल की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से सीवर बह रहा है, लेकिन जिला पंचायत ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी आने वाले ज्यादातर पर्यटक कैम्पटी फॉल जाते हैं, लेकिन कैम्पटी फॉल मार्केट से फॉल्स की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से सीवर बह रहा है, जिस पर जिला पंचायत ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे पर्यटक बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। और सीवर की दुर्गंध के कारण फॉल पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। इस संबंध में स्थानीय व्यवसायी राजीव नौटियाल ने बताया कि सीवन बहने से पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में जिला पंचायत प्रशासन से कई बार मांग की गई, लेकिन उनकी ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट नहीं किया गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और जिला पंचायत के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

जिला पंचायत ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।