मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
एमपीजी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस और भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में ठंडाई की सेवा छबील लगा कर की गई।
लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में वीरेश विकल महाराज का स्मरण किया गया और उनकी स्मृति में एक छबील का निर्माण किया गया। इस अवसर पर एमपीजी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि वाल्मीकि धर्म समाज भवों के प्रथम आदि गुरु वीरेश विकल महाराज को श्रद्धांजलि देनेे के बाद मंदिर प्रांगण मे छबील लगा कर मीठा सर्बत का वितरण किया गया. जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने मीठा शरबत पीया।
बताया कि वीरेश विकल महाराज ने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया था और उनका श्राद्ध पर्व 26 अप्रैल 2022 को मनाया जाता है. इस अवसर पर भावाधस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भागवानी, महानगर अध्यक्ष सुभम सौदे, शिवम पंवार, महानगर उपाध्यक्ष आकाश, सचिन, विशाल, विजय, विपिन, सुमित, मुकेश , बुलबुल, संगीता, कल्पना आदि मौजूद थे।

