मसूरी को साफ रखना न केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी बल्कि हम सभी की है : गणेश जोशी (कबीना मंत्री)
मसूरी, पहाड़ न्यूज़ टीम
पर्यटन नगरी मसूरी को देश का सबसे सुंदर एवं स्वच्छ हिल स्टेशन बनाने में कार्यरत हिलदारी संस्था के तीन वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी का नाम पूरे विश्व में है। और मसूरी को साफ रखना न सिर्फ नगर पालिका की जिम्मेदारी है, बल्कि हम सभी की भी है। उन्होंने नगर पालिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि लाइब्रेरी स्थित गड़ीखाना कूड़ा डंपिंग स्थल को बंद करना नगर पालिका की एक बड़ी उपलब्धि रही है. जिसके सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने तीन करोड़ 90 लाख रुपये स्वीकृत करवाए और वहां सौंदर्यीकरण किया गया।
कुलड़़ी स्थित एक होटल के सभागार में हिलदारी के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को सजाने में हिल्दारी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसके लिए हिलदारी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में पर्यावरण मित्रों की संख्या लगातार कम हो रही है, नई भर्तियां नहीं हो रही हैं और ठेकों पर भी रोक लगा दी गई है, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना एक चुनौती बन गया है. लेकिन ऐसे में ऐसी संस्थाएं ही हैं जो सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी का नाम पूरी दुनिया में है, ऐसे में मसूरी को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर पालिका पर ही नहीं बल्कि सबकी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित करने में प्लास्टिक का बड़ा हाथ है, जिससे अधिकांश नाले खाले चाल बंद हो चुके है, इसलिए प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मियों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है. अगर हमें सरकार पर निर्भर रहना होता, तो यह संभव नहीं होता। उन्होंने इस मौके पर कीन संस्था को एक वाहन देने का भी ऐलान किया.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शहर की सफाई का कार्य सराहनीय रहा है और इस वजह से मसूरी ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पहले शहर में बीस टन कचरा इकट्ठा होता था और अब तीन टन कचरा इकट्ठा होता है. उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से चल रहे गड़ीखाना कूड़ा डम्पिंग स्थल को बंद कर नगर पालिका ने लाइब्रेरी क्षेत्र को बड़ी राहत देने का काम किया है. वहीं कीन संस्था के सहयोग से घर-घर कूड़ा उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले मसूरी देश में स्वच्छता के क्षेत्र में 524वें नंबर पर था, जो अब 94वें स्थान पर है और आने वाले समय में इसमें और सुधार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर पालिका पूरे मसूरी समेत मैगी प्वांइट तक कूड़ा उठा रही है. और हिलदारी ने जो किया उसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कीन के संस्थापक डेना क्राइडर को भी याद किया, जिन्होंने कीन फाउंडेशन के माध्यम से शहर की सफाई का ध्यान रखा और इस काम को शुरू किया। इस मौके पर नेस्ले इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय खजूरिया ने वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रिसिटी से मेहा लहिरी, अखिलेश मोहन, शशि कुमार, चारू मदान, स्त्री मुक्ति संगठन मुंबई की अध्यक्ष ज्योति महापशेकर, बबीता, कल्पना अंधारे, हिलदारी के प्रबंधक अरविंद शुक्ला, कीन की सचिव सुनीता कुंडले, सुनील पंवार, अशोक कुमार, पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, सरिता पंवार, जसोदा शर्मा, जसबीर कौर, मनीषा खरोला, गीता कुमाई,अरविन्द सेमवाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा पुष्पा पडियार, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, चंद्रकला सयाना, रूबीना अंजुम, राजेश्वरी नेगी, चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

