विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में भर्ती कराया. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन (विकासनगर यूटिलिटी वाहन दुर्घटना) अचानक ददौली समाल्टा के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया. हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर सविता पांडे ने बताया कि यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए. सभी का इलाज चल रहा है। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

