मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं मुख्य अतिथि भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया. एमपीजी कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाली, जौनसारी नृत्य सहित हिंदी गीत गाए गए, वहीं प्रसिद्ध लोक कलाकार मनोज सागर ने अपने गीतों से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने घुटा सिमाने, चुडपुरो, आदि कई लोकप्रिय गीत गाए। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, इसके लिए मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया जाएगा. साथ ही उनके माध्यम से शिक्षा मंत्री स्तर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया ताकि वे अपने माता-पिता की अपेक्षाओं के अनुसार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और कॉलेज का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यही वह समय है जब विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण करते हैं, यदि इस समय का सदुपयोग किया जाए जो जीवन में सफल होता है। कार्यक्रम में नगर पार्षद प्रताप पंवार व दर्शन रावत ने नगर अध्यक्ष के माध्यम से महाविद्यालय की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के माध्यम से मंत्री गणेश जोशी को कॉलेज की समस्याओं का ज्ञापन भेजा. ज्ञापन में मांग की गई है कि महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, महाविद्यालय में एम.कॉम की कक्षाओं को स्थायी संबद्धता दी जाए, महाविद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा हेजलडेल एवं सरदार विला स्थित भूमि पर तारबाढ लगवाई जाय, महाविद्यालय में खेलकूद संबंधी गतिविधियों को संचालित करने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था की जाय व इंडोर आडिटोरियम का निर्माण किया जाय, महाविद्यालय में रोजगार परक विषय पर्यटन, होटल प्रबंधन, पत्रकारिता तथा बीएड के संचालन का प्रबंध किया जाय । कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के नगर मंत्री आदित्य पडियार ने किया. इस अवसर पर पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पुुंडीर, नरेद्र पडियार, रवीद्र रावत, आशीष जोशी, डा. रमेश पाल चौहान सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी सदस्य और कॉलेज के छात्र मौजूद थे ।