नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को भारत सरकार की ओर से स्वीकार करने व भारत सरकार की संस्तुति पर सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है । राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेंद्र कश्यप ने शनिवार को न्यायमूर्ति धूलिया की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है.

जस्टिस धूलिया उत्तराखंड कोटे से सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाले दूसरे जज होंगे। इससे पहले जस्टिस पीसी पंत उत्तराखंड कोटे से सुप्रीम कोर्ट में जज बन चुके हैं, जबकि जस्टिस एचएस कपाड़िया और जस्टिस जेएस खेहर , जो नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया वर्षों तक नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे, वे राज्य के मुख्य स्थायी अधिवक्ता भी रहे। जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया। जस्टिस धूलिया मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी वैशाली ग्रहणी, उनके पिता जस्टिस केसी धूलिया इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रह चुके हैं।

मां सुमित्रा धूलिया एक गृहिणी थीं, जबकि दादा भैरब दत्त धूलिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जस्टिस धूलिया का एक बेटा शॉरिन धूलिया बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में डॉक्टर है, जबकि दूसरा बेटा शारंग धूलिया उत्तराखंड हाई कोर्ट में वकील है और तीसरा बेटा शशांक धूलिया अपने पिता के साथ ही रहते है.

सुधांशु धूलिया को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने से खुशी का माहौल है. मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के मदनपुर गांव निवासी सुधांशु धूलिया के पिता स्वर्गीय केशव चंद्र धूलिया इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। उनके दादा स्वर्गीय भैरव दत्त धूलिया स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके चाचा शरद चंद्र धूलिया कर्मभूमि साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक थे। जस्टिस धूलिया की मां सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और देहरादून में रहती हैं। उनके बड़े भाई आशु धूलिया, एक पूर्व नौसेना अधिकारी, दून के एक विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार हैं, जबकि उनके छोटे भाई तिग्मांशु धूलिया एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं।