विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक के डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबने का मामला सामने आया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय युवक डूब गया है। मामले की सूचना तत्काल एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और नहर में युवक की तलाश की.

एसडीआरएफ टीम के सदस्य डीप गोताखोर लक्ष्मण सिंह को नहर की गहराई में भेजा गया। गोताखोर लक्ष्मण सिंह ने 25 से 30 फीट की गहराई तक जाकर युवक का शव बरामद किया। मृतक का नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी है, जो चकराता निवासी था। एसडीआरएफ की टीम ने शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।