मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम

गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी विश्व पर्यटन नगरी मसूरी का रुख कर रहे हैं और यहां के मौसम से बेहाल होकर सुखद यादें लेकर जा रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्प्टी फॉल में लगातार लगी रहती है और हजारों की संख्या में सैलानी वहां आ रहे हैं और नहाने के साथ-साथ झरने का आनंद भी ले रहे हैं।

जिससे वहां कारोबार भी बढ़ रहा है और इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी विक्रम सिंह पवार ने बताया है कि कोरोना की वजह से दो साल से उनका कारोबार ठप हो गया था, लेकिन इस बार पर्यटकों की भारी भीड़ से वे काफी उत्साहित हैं और उनका कारोबार बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक आ रहे है, जिससे स्थानीय व्यापारी काफी खुश हैं और 2 साल बाद एक बार फिर कारोबार में इजाफा हुआ है। कानपुर से आई पर्यटक समृद्धि पांडे ने बताया कि उन्हें यहां का प्राकृतिक झरना पसंद आया है और उन्होंने इसका जमकर लुत्फ उठाया है, साथ ही यहां के झरने का पानी बहुत ठंडा है और केम्प्टी फॉल आकर फॉल के पानी का का लुत्फ उठाकर उन्हें बहुत खुशी होती है।