उत्तरकाशी , पहाड़ न्यूज टीम
जिले में गंगोत्री हाईवे पर सड़क दुर्घटना हो गई है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सड़क हादसा कोपांग बैंड के पास हुआ. हादसे की खबर मिलते ही कोपांग से आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे. हर्षिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आईटीबीपी और हर्षिल थाना पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया । वाहन में सवार सभी 15 घायलों को तुरंत सेना अस्पताल हर्षिल ले जाया गया। इस दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया है।
सड़क हादसा कोपांग बैंड के पास हुआ. हादसे की खबर मिलते ही कोपांग से आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे. हर्षिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।वाहन में सवार सभी 15 घायलों को तुरंत सेना अस्पताल हर्षिल ले जाया गया। इस दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई।

