देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
आयुर्वेदिक एवं यूनानी एवं होम्योपैथिक विभाग में सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शासन सहित निदेशालय और जिला स्तर पर जो भी चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, पंचकर्म सहायक चिकित्सालय और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित अधिकारियों को मूल रूप से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान तब तक नहीं किया जाए जब तक कि वे अपनी मूल पोस्टिंग में शामिल नहीं हो जाते।
साथ ही शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है कि राजभवन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास में संबंधित कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना में ही कार्यभार ग्रहण किया जाये। साथ ही मंत्रियों के निजी स्टाफ में पदस्थापित कर्मचारियों का अटैचमेंट विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद ली जाएगी।
साथ ही उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को नियमित एवं अन्य माध्यमों से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से एक माह के भीतर भरकर संलग्न कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि यदि इसमें कोई चूक होती है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं अधिकारी व कर्मचारी की होगी।

