देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक इन तीनों जिलों में दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना है. राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का कहना है कि इसके अलावा आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी : मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश की संभावना है. ऐसे में इन तीनों धामों के यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक इन तीनों जिलों में दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना है. राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

