मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
गुरूद्वारे चौके से मलिंगार जाने वाली सड़क पर लंढौर छावनी क्षेत्र में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के घर के पास मुख्य मार्ग पर सीवर चैंबर टूटने से लगातार हादसे हो रहे हैं. इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने छावनी बोर्ड को सूचित किया, लेकिन गढढा की मरम्मत नहीं की जा सकी।
लंढौर छावनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरूद्वारे से मलिंगार के बीच पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के आवास के पास सड़क पर लगे सीवर चैंबर का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है लेकिन छावनी परिषद को सूचित करने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय दुकानदार राजेंद्र झिल्डियाल ने बताया कि यह गढढा उनकी दुकान के सामने है और स्कूटी सवार गिरकर घायल हो रहे हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
वहीं, छावनी परिषद की पूर्व पार्षद पुष्पा पडियार ने कहा कि उन्होंने भी छावनी परिषद में जाकर यह बात कही लेकिन उसके बाद सुनवाई नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने छावनी परिषद के सीईओ को फोन किया, तब उसने कहा कि उसके पास अब लंढौर छावनी का प्रभार नहीं है। कैंट के सीईओ देख रहे हैं लेकिन साथ ही कहा कि इसका टेंडर हो चुका है, जल्द ही यह काम हो जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि अगर चेंबर के निर्माण में देरी हो रही है तो उसमें ईंटें आदि भरनी चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.

