मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सदभावना, कीन एवं एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मां सुरकंडा देवी मंदिर की पहाड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 50 बोरी सूखा कचरा एकत्र किया गया.
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सदभावना, कीन एवं एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने मां सुरकंडा मंदिर जाकर और मां सुरकंडा के दर्शन किए और उसके बाद पूरी पहाड़ी से कचरा एकत्र किया. इस मौके पर सदभावना संस्था के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि मां सुरकंडा मंदिर की पहाड़ी पर जाने वाले श्रद्धालु पहाड़ी पर चढ़ते समय कूड़ा-करकट, खासकर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और अन्य तरल पदार्थों के खाली डिब्बे पहाड़ियों पर फेंक देते हैं. लेकिन संगठन ने कीन और एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के साथ मिलकर पूरी पहाड़ी से कचरा इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया था कि जिन पहाड़ियों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं, वहां कूड़ा-करकट न फेंके, या अपने पास रख कर उचित स्थानों पर कूड़ा फेंके.
इस अवसर पर कीन संस्था के प्रबंधक ऑपरेशन अशोक कुमार ने कहा कि सुरकंडा की ओर जाने वाली सड़क पर बहुत कम कूड़ेदान रखे हैं, जिससे लोग पहाड़ों पर कूड़ा फेंकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी ने कचरा एकत्र किया और लगभग पचास बोरी सूखा कचरा एकत्र किया. उन्होंने कहा कि अभी इस तरह के अभियान चलाने की और जरूरत है। एकत्रित कचरा कीन संस्था के वाहन द्वारा मसूरी डंपिंग साइट पर लाया गया।
इस अवसर पर सदभावना के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व अध्यक्ष अनुज तायल, रफीक अहमद, संदीप अग्रवाल, अरविंद सोनकर, शानू वर्मा, एन्ड्रयू, राजीव अग्रवाल, कीन संस्था से अशोक कुमार, जितेंद्र रावत, विक्रम, शिवम, अनिल, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार, बिजेंद्र पुंडीर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

