उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा निरंतर बस संचालन की कमी से परेशान होकर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है
मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम
चिलचिलाती धूप में बसें नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून और मसूरी अड्डे पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है, ऐसे में यात्रियों का सफर सुहाना होने की बजाय कठिनाइयों भरा है। पर्यटक पूरे देश से उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं परंतु बस संचालन की कमी से सभी परेशान हैं और मजबूरी में अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पाते और उत्तराखंड ब्रह्म में चूक जाते हैं, और एक गलत संदेश लेकर अपने घर जाते हैं । दिन के समय में बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ होती है। पर्यटक अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचते हैं, मगर यहां पर बसों की कमी के कारण पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों का समय यहां पर खराब हो रहा है। स्थानीय नागरिकों को अपने घरों तक जाने में खासी परेशानी होती है, क्योंकि बसों की भारी कमी है, सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग व महिलाओं को होती है। बस आते ही बस फूल हो जाती है और महिलाओं को बस पकड़ने में परेशानी होती है।
देहरादून और मसूरी बस अड्डे पर समस्याओं का अंबार है। यहां यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं, जैसे कि पीने का पानी व बैठने की व्यवस्था इत्यादि। यहां पर बने सुलभ शौचालय की स्थिति बहुत ही खराब है। ऐसे में यात्रियों खासकर महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुविधाओं का खासा आभाव है. बस स्टैंड अत्यंत ही गंदे हैं और रख रखाव की भारी कमी से ग्रसित हैं ।
आपसे निवेदन है की सभी समस्याओं का समाधान आप जल्द से जल्द निर्देशित कर करवाने की कृपया करें, देहरादून मसूरी रूट पर कम से कम 20 बसों का संचालन अतिरिक्त रूप से किया जाना चाहिये, इससे सिर्फ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी ही नहीं होगी बल्की पर्यटकों को भी अधिक सुविधा मिलेगी ।

