देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम

कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन, कृषि, जल विद्युत और सौर ऊर्जा के साथ शिक्षा आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की. इस मौके पर दोनों नेताओं ने राज्य के विकास में आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल है। साथ ही, श्रमिकों और उद्यमियों के बीच संबंध भी बेहतर होते हैं। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का प्रभावी सिस्टम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि, सड़क, हवाई और रेल संपर्क, पर्यटन आदि के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है. निवेशकों की सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाया गया है. और सभी के लिये समान कार्य संस्कृति के अवसर उपलब्ध हुए है।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली स्थित कनाडा की ट्रेड प्रमोशन टीम के साथ समन्वय कर व्यापार और निवेश से जुड़ी संभावनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा. इस दौरान कनाडा दूतावास के कौन्सुलेट जनरल उत्तर भारत पैट्रिक हावर्ड और सचिव शैलेश बगोली मौजूद थे।