टिहरी , पहाड़ न्यूज टीम

11 केवी बिजली लाइन की चपेट में मोलधार का एक मजदूर आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर पेड़ से सूखी लकड़ी निकाल रहा था. तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उधर, भिलंगना प्रखंड के सुनार गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के मोलधार के पास ब्लॉक में नेपाली मूल के मजदूर नरेश बहादुर (उम्र 30 वर्ष), ग्राम काला बंजर, पोस्ट गुलेरिया, जिला बरदिया नेपाल हाल निवासी नई टिहरी मोलधार पेड़ से सूखी लकड़ियां निकाल रहा था बुधवार शाम 6.30 बजे की ये घटना है । लकड़ी निकालते समय उसने अपने हाथ में लोहे की छड़ ली थी। पेड़ के पास से 11 केवी की बिजली की लाइन गुजर रही थी। तभी लड़कियां निकालते समय लोहे की सरिया विद्युत लाइन से टकरा गई . जिससे सरिया में करंट दौड़ने के कारण मजदूर की मौत हो गई। काफी देर तक शव पेड़ पर लटका रहा।

हालांकि बाद में नगर निगम के इलेक्ट्रिक वाहन को बुलाया गया। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान यहां भी भीड़ जमा हो गई। उधर, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह, नई टिहरी कोतवाली प्रभारी कमल भंडारी, एसडीओ विद्युत अमित तोमर मौके पर पहुंचे. नरेश नई टिहरी में मजदूरी का काम करता था। ऊर्जा निगम के ईई अर्जुन प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिहरी के सुनार गांव में महिला पर गुलदार का हमला टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड के सुनार गांव में महिला सुशीला हैंडपंप से पानी भर रही थी. इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. ताकि आगे कोई अनहोनी न हो।