मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
ऐतिहासिक मसूरी के माल रोड पर अतिक्रमण करने वालों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है.
नगर पालिका ने माल रोड पर अतिक्रमण कर पटरी पर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका की टीम ने माल रोड पर जाकर अवैध रूप से पटरियां डालने वालों का माल जब्त कर चेतावनी दी. वही नगर परिषद मसूरी के कर्मचारियों ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया. ज्ञात हो कि मसूरी के माल रोड पर बाहर से आने वाले लोगों द्वारा तरह-तरह की दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे मसूरी के ऐतिहासिक माल रोड की गरिमा धूमिल हो रही थी, शिकायत मिलने पर नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इसकी जानकारी नगर पालिका ईओ को दी। निर्देश दिए गए कि मॉल रोड पर अवैध पटरियां लगाने वालों को हटाया जाए, जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया. इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे माल रोड की व्यवस्था सुधरती नजर आई।
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि माल रोड पर लगातार अतिक्रमण की खबरें आ रही थीं, जिसके संबंध में उन्होंने अधिकारियों को माल रोड पर से अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए, जिस पर नगर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी. है।

