देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम
उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रही है, वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. साथ ही यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
चारधाम यात्रा के बाद आगामी कांवड़ यात्रा के संबंध में सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार जिला प्रशासन को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं और आने वाले सभी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. कोविड के चलते 2 साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है।
आपको बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी धार्मिक यात्राओं के लिए प्रसिद्ध है। कांवड़ यात्रा में दूसरे राज्यों से लाखों कांवड़िये हर की पैड़ी आते हैं और जहां से गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं. कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, साथ ही प्रशासन को हर सहयोग के निर्देश दिए गए हैं.

